'भाभी जी घर पर हैं' की एक्ट्रेस ने बड़ी खुलासा करते हुए जताई चिंता
दोस्तों ! जैसा की आप सब में शायद ही ऐसा कोई हो जो कभी 'भाभी जी घर पर हैं' हास्यपाद नाटक न देखा हो। यह सीरियल टीवी पर काफी पॉपुलर है। हालांकि पिछले कुछ महीनों से इस सीरियल की कोई नई एपिसोड नहीं आई। जैसा की आप सब जानते हैं की पिछले कुछ महीने से पूरा देश कोरोना वायरस की महामारी से लड़ रहा है। ऐसे पूरा देश लॉकडाउन में चल रहा था। लेकिन अब सरकारें लॉकडाउन में ढील देते हुए कुछ कामों को चालू करने की इजाजत दे दी गई है।
ऐसे में आता है फिल्म इंडस्ट्री की, जो पिछले कुछ महीनों से लॉकडाउन की वजह से बंद था। इन्हीं सब के बीच टीवी जगत की बेहद पॉपुलर धरवाहिक शो 'भाभी जी घर पर हैं' की शूटिंग शुरू होने वाली है। लेकिन इसी बीच इस शो के मुख्य कलाकार सौम्या टंडन की तरफ से एक बड़ी खबर सुनने को मिल रही है। उन्होंने खुलासा करते हुए चिंता भी व्यक्त की है। आपको सबसे पहले बता दूँ की सौम्या टंडन इस शो में अनीता भाभी के रूप किरदार निभाती हैं।
Instagram
अनीता भाभी का किरदार निभाने वाली सौम्या टंडन ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया है की उनकी पेमेंट में मिलने में देरी हो रही है और यही नहीं उनपर कम पेमेंट लेने के लिए दबाव भी बनाया जा रहा है। हालांकि उन्हें अपने प्रडूसर पर काफी विश्वास भी है और उन्हें आशा है की उनका बाकी की पेमेंट निश्चित समय में हो जाएगी।
Instagram
आपको बता दें की यह इंटरव्यू एक वेबसाइट को दिया है। उन्होंने पेमेंट में देरी के मुद्दे को लेकर आगे कहा की यह बहुत बुरा है। हालांकि उन्हें यह नहीं पता की इसके पीछे क्या कारण है। लेकीन बहुत से लोग कहते हैं की नेटवर्क को कोई विज्ञापन नहीं होने के कारण पैसे नहीं मिल रहे हैं, लेकिन फिर भी यह उनके काम का पेमेंट है।
Instagram
इसके अलावा उन्होंने आगे कहा की, हम तो अभी गुजारा कर कर सकते हैं, लेकिन कई अन्य सह-कलाकार नहीं कर सकते हैं। इसके अलावा, जल्द ही 'भाभी जी घर पर हैं' की शुरू होने जार रही है। इसके लिए सभी संबंधित कलाकारों को इस बात की जानकारी दे दी गई की शूटिंग के लिए वे तैयार रहें।
Instagram
अगर आपको पोस्ट थोड़ी भी अच्छी लगी हो तो लाइक और शेयर जरूर करें। साथ ही साथ हमें फॉलो भी कर ताकि आपको अगली पोस्ट की नोटिफिकेशन सबसे पहले मिले।
0 Comments